HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026: ₹15,000 से ₹75,000 Scholarship, Eligibility, Last Date

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026: हमारे देश में बहुत सारे ऐसे होनहार छात्र हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं । इसलिए HDFC Bank Scholoarship की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर और पढ़ाई में तेज  तरार स्टूडेंट के लिए HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 को शुरू किया गया है ।

इस छात्रवृत्ति का मकसद स्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल कोर्स तक के पात्र छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी होनहार छात्र अपना पढ़ाई ना छोड़े ।

इस Complete Guide में मैं आपको HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 Apply Online, पात्रता, स्कॉलरशिप राशि, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में बताऊंगा ।

HDFC Scholarship 2026 Overview

विवरणजानकारी
स्कॉलरशिप का नामHDFC Bank Parivartan ECSS Scholarship 2026
संचालक संस्थाHDFC Bank (CSR Initiative)
योजना का प्रकारScholarship
आवेदन का माध्यमOnline
लाभार्थीस्कूल, डिप्लोमा, ITI, UG, PG एवं प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थी
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रियामेरिट एवं आर्थिक आवश्यकता के आधार पर
स्कॉलरशिप राशिकोर्स के अनुसार (अधिकतम ₹75,000 तक)
आधिकारिक वेबसाइटParivartan ECSS Official Portal

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 स्कीम की विशेषताएं

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 HDFC Bank द्वारा चलाया जाने वाला एक छात्रवृत्ति सहायता कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है।

WhatsApp
Digital Swaraj (व्हाट्सएप)

👥 45,00+ छात्र

व्हाट्सएप चैनल
Telegram
Digital Swaraj (टेलीग्राम)

👥 58,00+ सब्सक्राइबर्स

टेलीग्राम ग्रुप

इस छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि योग्य विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

योजना के प्रमुख उद्देश्य:

  • आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता करना।
  • शिक्षा बीच में छोड़ने की स्थिति को कम करना।
  • मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
  • स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को सहयोग देना।
  • शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना।

Course-wise Scholarship Amount

स्कूल के छात्रकक्षा 1 से 6₹15,000
कक्षा 7 से 12₹18,000
अंडरग्रेजुएट छात्रसामान्य ग्रेजुएशन के लिए₹30,000
प्रोफेशनल कोर्स (इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि)₹50,000
पोस्टग्रेजुएट छात्रसामान्य पोस्टग्रेजुएशन के लिए₹35,000
प्रोफेशनल पोस्टग्रेजुएशन कोर्स₹75,000

Note: HDFC Scholarship की राशि समय-समय पर बदल सकती है । इसलिए सभी छात्रों से निवेदन रहेगा कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक बार मिलने वाली राशि का विवरण अवश्य देख ले ।

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 के लिए कुछ शर्ते 

अगर आप HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह सबसे पहले आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा ।

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में 55% अंक प्राप्त किए हों।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख के भीतर हो।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हों।
  • आवेदन में दी गई जानकारी सही और सत्यापित हो।

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 के लिए आवेदन करते समय आपको नीचे दिए गए हैं सभी दस्त भेजो का जरूरत पड़ेगा । एक बात हमेशा ध्यान रखेंगे कि जब भी दस्तावेज अपलोड करें क्लीन स्कैन कॉपी में ही अपलोड करें। अगर डॉक्यूमेंट सही से अपलोड नहीं होंगे तो वह आपका स्कॉलरशिप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में ही फेल हो जाएगा इसलिए सही डॉक्यूमेंट और क्लियर डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

दस्तावेजअनिवार्य / वैकल्पिक
आधार कार्ड / अन्य पहचान पत्र✅ अनिवार्य
पासपोर्ट साइज फोटो✅ अनिवार्य
पिछले वर्ष की मार्कशीट✅ अनिवार्य
वर्तमान सत्र का Admission Proof✅ अनिवार्य
Fee Receipt / Admission Letter / Bonafide Certificate✅ अनिवार्य
बैंक पासबुक की कॉपी / Cancelled Cheque✅ अनिवार्य
परिवार का आय प्रमाण पत्र✅ अनिवार्य
मोबाइल नंबर✅ अनिवार्य
ईमेल आईडी✅ अनिवार्य
परिवार/व्यक्तिगत आर्थिक संकट का प्रमाण (यदि लागू हो)आवश्यक होने पर

HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 Apply Online कैसे करें?

आइये अब मैं आपको बताता हूं कि आप घर बैठे HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 Apply Online कैसे कर सकते हैं । निचे बताये गए तरीके को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करे ।

Step 1 : Official Portal खोलें

सबसे पहले HDFC Bank Parivartan ECSS Scholarship के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएं। यहां होम पेज पर तिन स्कालरशिप का आप्शन (school, undergraduate, postgraduate) मिलेगा ।

Step 2 : Registration करें

तीनो में से जिस योजना के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसके सामने “Apply Now” पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा, जहां “Not Registered Yet? Create an account” विकल्प पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन विवरण आपके पास होगा।

Step 3: Login करें

Registration पूरा होने के बाद User ID और Password कि मदद से Login करें।

Step 4: Application Form भरें

लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरे और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।

Step 5: Final Submit

Submit करने से पहले एक बार सभी जानकारी जांचें। सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें। आवेदन की रसीद डाउनलोड करके या प्रिंट कराकर रख ले ।

HDFC Scholarship 2026: आवेदन की समय सीमा

HDFC Scholarship 2026 के लिए आवेदन तीन चरणों में होगा ।

पहला चरणअंतिम तिथि 4 सितंबर, 2026
दूसरा चरणअंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2026
तीसरा चरणअंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2026

HDFC Scholarship 2026 : Important Link 

For apply Click Here
Official WebsiteClick Here

FAQ

Q1. HDFC Scholarship 2026 क्या है?

HDFC Bank Parivartan Scholarship योजना HDFC Bank की CSR पहल के तहत आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति है। इस छात्रवृत्ति योजना में ₹15000 से लेकर 75000 तक का स्कॉलरशिप दिया जाता है ।

Q2. HDFC Scholarship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

HDFC Scholarship 2026 के लिए पात्रता पूरी करने वाले School, ITI, Diploma, UG, PG एवं Professional Course के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं ।

Q3. HDFC Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलती है?

HDFC Scholarship 2026  योजना के तहत छात्रों को ₹15000 से लेकर ₹75000 तक की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है । राशि पूरी तरह से कोर्स के ऊपर निर्भर करती है

Q4. HDFC Scholarship 2026 आवेदन शुल्क कितना है?

HDFC Scholarship 2026 के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल फ्री है ।

Q5. HDFC Scholarship 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

HDFC Scholarship 2026 की अंतिम तिथि  31 दिसंबर 2026 है?

निष्कर्ष

अगर आप यह कैसे छात्र हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं और अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहते हैं, तो आपको HDFC Bank Parivartan Scholarship 2026 मैं जरूर आवेदन करना चाहिए।

इस पोस्ट में मैंने आपको  HDFC Scholarship 2026 के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में दी है। अगर आप ऐसे ही स्कॉलरशिप और सरकारी जॉब और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं । जहां पर सबसे पहले नोटिफिकेशन को डाला जाता है ।

Leave a Comment